मो0 आरिफ की रिपोर्ट
वी आई एन न्यूज़ / फरेन्दा / महराजगंज
फरेंदा थाना क्षेत्र के सौरभ त्रिपाठी को बनाया गया भाजपा किसान मोर्चा का मण्डल उपाध्यक्ष।
मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज के फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छितही बुज़ुर्ग निवासी सौरभ त्रिपाठी को भाजपा किसान मोर्चा का मण्डल उपाध्यक्ष के पद से नवाज़ा गया। इस बात की जानकारी दिनाँक 17/09/2021 दिन शुक्रवार को हुआ है। जानकारी मिलते ही सौरभ त्रिपाठी बहोत खुश हुए और साथ ही साथी जब इनके दोस्तों अहबाबों को इस बात का पता चला तो बस इनके फोन की घण्टी बजनी शुरू हो गई और इनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का ताँता लग गया।
सौरभ त्रिपाठी का कहना है की हम 4 साल पहले यहाँ सेटल हुए हैं और हम 4 साल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। अपनी तरफ से हम हर कोशिश करते रहे हैं शायद आज उसी की देन है की हमें इस पद से नवाज़ा गया है, इसके लिए हम फरेन्दा विधायक माननीय बजरंग बहादुर जी का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। हम अपनी पूरी मेहनत व ईमानदारी से काम करेंगे।