कोल्हुई :- पुराने आशिक की हत्या कर, नए आशिक के साथ गई जेल
वॉइस ऑफ इण्डो नेपाल न्यूज़
May 28, 2021
क्राइम न्यूज़, ताज़ा खबर, देश, प्रमुख खबरें
955 Views

अब्दुल रहमान की खास रिपोर्ट

वी आई एन न्यूज़ / कोल्हुई / महराजगंज
कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा निवासी संजू पुत्री चंद्रदेव, हरीश नाम के एक लड़के से 2 वर्षों से प्यार करती थी और उससे मोबाइल पर बात करती थी तभी उसके सामने एक घटना घटी। संजू को अब एक नया आशिक मिल गया। टेंपो से कपड़ा बेचने वाला परविंदर राजभर पुत्र लाल बिहारी ग्राम बाबू पैसिया से प्यार हो गया और संजू पहले प्रेमी हरीश से बात करना बंद कर दिया। आए दिन जब हरीश उससे फोन करता तो संजू बोलती कि अब बात मत करिए तो हरीश नहीं मानता था।
जब संजू तंग आ गई तो एक दिन अपने नए आशिक के साथ मिलकर हरीश को मारने का प्लान बना डाली। आखिर वह दिन आ गया, संजू पहले से तय किया गया प्लान नए आशिक को पूरा समझा दिया, 27/05/ 2021 को परसौना बारात आया था तो उसी दिन संजू हरीश को फोन करके परसौना अपने पुराने जगह पर जहां दोनों हमेशा मिलते थे बुला लिया। वह लोग उसी कमरे में गए, कमरे में बहुत अंधेरा था और कमरे में पहले से ही उसका नया आशिक मौजूद था। जब दोनों आपस में बात कर रहे थे तभी उसका नया आशिक उसके गले में गमछा डालकर गला कस दिया और तब तक कसा रहा जब तक वह मरा नहीं, उसके बाद वह लोग लाश को वहीँ छोड़कर वहां से चले गए।

कोल्हुई पुलिस ने इसमें मु0अ0स0- 83/2021 के धारा 302, 201 IPC के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त परविंदर पुत्र लाल बिहारी निवासी बाबू बसिया थाना नौतनवा व संजू पुत्री चंद्रदेव निवासी एकसड़वा थाना कोल्हुई को जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष रामसहाय चौहान, हेड कांस्टेबल गिरजेश यादव, सुनील कुमार यादव, विशाल सिंह और महिला कांस्टेबल दीपिका का अहम भूमिका रहा।