वॉइस ऑफ इंडो नेपाल न्यूज़ पोर्टल का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारतवर्ष और नेपाल है। दोनों देश के विभिन्न क्षेत्रों के समाचारों का संग्रह कर इसे अलग-अलग समाचार माध्यमों में प्रकाशित करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। पाठकों की सराहना एवं विशिष्ट जनों की सलाह पर आज डिजिटल इंडिया के जमाने में वॉयस ऑफ इंडो नेपाल न्यूज़ पोर्टल के रूप में देश के सामने है।
हमारा मानना है कि समाचारों के प्रकाशन के साथ दृष्टिकोण और विश्लेषण भी समाने आने चाहिये। इसका पूरा ध्यान रखा गया है और आगे भी रखा जायेगा। बहुत कम समय में वॉयस ऑफ इंडो नेपाल न्यूज़ एक विश्वसनीय समाचार माध्यम बन चुका है। वॉयस ऑफ इंडो नेपाल अपनी सकारात्मक सोच के साथ सच्ची और अच्छी खबरों की वजह से अन्य समाचार माध्यमों से कुछ अलग है | जिसके कारण आज वॉयस ऑफ इंडो नेपाल न्यूज़ लोगों का पसंदीदा समाचार माध्यम बन गया है। समाज के हर तबके के लोगों की आवाज़ बनने की सोच के साथ ही इसका नाम वॉयस ऑफ इंडो नेपाल रखा गया है। वेबसाइट पर समाचारों के अतिरिक्त कृषि बागवानी, धर्म आस्था, सेहत प्राकृतिक चिकित्सा, वैवाहिक जीवन, मनोरंजन, जनमत से जुड़े नियमित अपडेट उपलब्ध कराने का प्रयास है। इन सब कार्यों को बेहद जिम्मेदारी से करना है। लोग मानते हैं कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन वॉयस ऑफ इंडो नेपाल न्यूज़ का मानना है कि हर चीज की एक सीमा है और उसे उससे बाहर नही जाना चाहिए। मीडिया की भी सीमायें हैं, इसकी अपनी मर्यादा है। इसका पालन करते हुये लोगों का भरोसा कायम रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
आज के समय मे समाचारों का संग्रह और प्रकाशन बेहद जिम्मेदारी का कार्य है। खबरों के लिए हमें अपने संवाददाताओं और अन्य माध्यमों का उपयोग करना पड़ता है हम अपनी खबरों में उन माध्यमों का उल्लेख भी करते हैं। साथ ही देश भर के संवाददाताओं को खबरें इकट्ठा करने तथा उन्हे मुख्यालय भेजने का अधिकार दिया गया है किन्तु पूरी सावधानी से संपादन के बाद ही उन्हे वेबसाइट पर लाया जाता है। वेबसाइट पर तमाम खबरें और कण्टेण्ट उपलब्ध हैं यदि कोई समाचार माध्यम इन्हें कॉपी, कट, पेस्ट करता है तो इसकी जिम्मेदारी उस माध्यम की होगी। वॉयस ऑफ इंडो नेपाल न्यूज़ इसका जिम्मेदार नही होगा।
वॉयस ऑफ इंडो नेपाल न्यूज़ का उदे्श्य किसी की भावनायें आहत करना अथवा समाज का सौहार्द बिगाड़ना नही है। बल्कि लोगों तक सच्ची और अच्छी खबरों को पहुंचाना है। किसी भी व्यक्ति या संस्था को अपनी ऊर्जा सकारत्मक पहलू पर लगानी चाहिए। क्योंकि जितना ही हम नकारात्मक सोचेंगे उतनी ही समाज मे नकारात्मकता फैलायेंगे। इस लिए हमारी सोच सदैव सकारात्मक पहलुओं पर होनी चाहिए। वॉयस ऑफ इंडो नेपाल न्यूज़ का उद्देश्य समाज में सकारात्मक भूमिका निभाते हुये लगातार आगे बढ़ते रहना है।वॉयस ऑफ इंडो नेपाल न्यूज़ के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है | इसी आदर्श के साथ बेहतर प्रदर्शन को वॉयस ऑफ इंडो नेपाल न्यूज़ संकल्पित है।